गीता ज्ञान यज्ञ, अहमदाबाद - नवंबर २०१९

अहमदाबाद के मणिनगर विस्तार में स्थित रामकृष्ण सेवा केंद्र में पू. स्वामिनी अमितानंदजी के गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में पू. स्वामिनीजी ने सायं के सत्र में गीता के १५ वें अध्याय पुरुषोत्तम योग पर तथा प्रात: के सत्र में पंचदशी के नाटकदीप प्रकरण पर प्रवचन किएं।
      यज्ञ का श्रीगणेश रामकृष्ण सेवा समिति के ट्रस्टी श्री अशोकभाई शाह तथा योगाचार्य सु. श्री. हेतलबेन मोदी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा व्यासपीठ की पूजा से हुआ। यज्ञ के एक दिन पूज्य स्वामिनीजी ने रामकृष्ण सेवा समिति द्वारा संचालित योगासन की कक्षा में योग और समग्र जीवन विषय पर चर्चा की। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी बच्चें को अच्छे संस्कारों का सिंचन हेतु Pre Natal Education का महत्व बताया।
Open chat
Hari Om!
Please drop a query here. Contact for Online Vedanta & Gita Classes.
Join Residential Meditation Camp in 2026 from 26th to 29th July; Celebrate Guru Poornima @ Vedanta Ashram