गीता ज्ञान यज्ञ

पूज्य गुरूजी स्वामी आत्मानंदजी

वेदांत मिशन, मुंबई द्वारा पूज्य गुरूजी स्वामी आत्मानंदजी के ७ दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का आरम्भ २२ दिसम्बर को सायं 6.45 बजे से खार में स्थित रामकृष्ण मिशन के विवेकानंद ऑडिटोरियम में हो रहा है। इस यज्ञ में पूज्य गुरूजी सायं के सत्र में गीता के दूसरे अध्याय सांख्य योग पर तथा प्रात: के सत्र में माण्डूक्य उपनिषद् के दूसरे "अद्वैत" प्रकरण पर प्रवचन करेंगे। गीता का यह अध्याय सम्पूर्ण गीता के साररूप है। तथा माण्डूक्य उपनिषद् के इस प्रकरण में जगत के यथार्थ को बहुत सुन्दर और सटीक रूप से बताया गया है। इन दोनों प्रवचनों की श्रृंखला का अवश्य श्रवण लाभ लें। इसमें प्रवेश निःशुल्क है।

P. Guruji Swami Atmananda Saraswatiji

आनंदलहरी

by : Indian Cultural Foundation

इंडियन कल्चरल फाउंडेशन के द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति और अध्यात्म ज्ञान के संगम रूप गीता ज्ञान यज्ञ के पश्चात् २९ दिसम्बर को "आनंदलहरी" सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इसका प्रयोजन भारतीय संस्कृति और कला से लोगों को अवगत कराना है, साथ ही इसके माध्यम से एकत्रित फण्ड से अध्यात्म ज्ञान का प्रचार करना है। आपकी उपस्थिति इस महान, उमदा कार्य में एक पवित्र आहुति सिद्ध होगा। समस्त कलाप्रेमियों को तथा जो भी इस उम्दा कार्य हेतु अपना योगदान देना चाहता है, उन सब का इस कार्यक्रम में स्वागत हैं।
इस हेतु शीघ्रातिशीघ्र पास को प्राप्त करने हेतु मिशन के कार्यालय में संपर्क करें।

022 26464111 / 9820027141

Open chat
Hari Om!
Please drop a query here. Contact for Online Vedanta & Gita Classes.
Join Residential Meditation Camp in 2026 from 26th to 29th July; Celebrate Guru Poornima @ Vedanta Ashram